सिद्धार्थ, मार्च 26 -- ककरहवा। कस्बा के मेन चौक ककरहवा एवं फरसादीपुर मोड़ सहित अन्य स्थानों पर सुरक्षा की दृष्टि से लगे सभी सीसीटीवी कैमरे बंद रहने से कस्बा के व्यापारियों में दहशत है। उन्होंने सभी कैमरे को सही कराकर 24 घंटे चालू रखने की मांग की। मोहाना थानाध्यक्ष जितेन्द्र सिंह ने बताया कि दुकानदारों को निर्देशित किया गया है कि मेन चौक पर लगे सभी सीसीटीवी कैमरों को बंद न करें। उन्हें 24 घंटे चालू रखें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...