आजमगढ़, मार्च 16 -- आजमगढ़, संवाददाता। यूपी बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस बार मूल्यांकन प्रक्रिया को पारदर्शी और निष्पक्ष बनाने के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। जिले में 18 मार्च से तीन केंद्रों जीआईसी आजमगढ़, शिब्ली इंटर कालेज और जीआईसी जमुड़ी में कॉपियों का मूल्यांकन किया जाएगा।सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में 814906 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन होगा। डीआईओएस मनोज कुमार ने बताया कि जनपद में बनाए गए तीनों मूल्यांकन केंद्रों पर सुरक्षा और पारदर्शिता को ध्यान में रखते हुए व्यापक इंतजाम किए गए हैं। सभी कमरों में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, जिनके माध्यम से मूल्यांकन कार्य की लगातार निगरानी की जाएगी। मूल्यांकन कार्य को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए प्रत्येक केंद्र पर एक पर्यवेक्षक की तैनात...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.