सीतापुर, मार्च 13 -- सीतापुर, संवाददाता। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा उप निरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों की भर्ती-2025 परीक्षा 14 व 15 मार्च को जिले के आठ परीक्षा केंद्रों पर आयोजित हो रही हैं। परीक्षा की सभी तैयारियां पहले से ही पूरी हो चुकी हैं। परीक्षा को लेकर प्रशासन पूरी तरह से चौकन्ना है। दो दिनों में आयोजित होने वाली यह परीक्षा चार पालियों में आयोजित होगी। जिसमें कुल 11520 परीक्षार्थी शामिल होंगे। वहीं प्रत्येक पाली में 2,880 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा को शांतिपूर्ण व नकल विहीन रूप से संपन्न कराने के लिए आठ सेक्टर मजिस्ट्रेट, आठ स्टैटिक मजिस्ट्रेट, तीन-तीन आरक्षित सेक्टर व स्टैटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। इस परीक्षा में महिला अभ्यर्थियों की संख्या 56 प्रतिशत से अधिक है। परीक्षा की पारदर्शिता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.