अमरोहा, फरवरी 5 -- अमरोहा। महाशिवरात्रि पर कांवड़ यात्रा की सुरक्षा के लिए पुलिस-प्रशासन ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं। जिले को चार सुपर जोन, 12 जोन और 71 सेक्टर में विभाजित किया गया है। हाईवे से लेकर कांवड़ यात्रा मार्ग तक पुलिस और अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। यात्रा मार्ग पर चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात रहेगा। सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी सीसीटीवी कैमरों और ड्रोन के माध्यम से की जाएगी। एसपी अमित कुमार आनंद ने बताया कि सादे कपड़ों में भी पुलिसकर्मी कांवड़ यात्रा मार्ग पर तैनात रहेंगे ताकि यात्रा सकुशल संपन्न हो सके। गौरतलब है कि महाशिवरात्रि पर्व जिले में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। बड़ी संख्या में शिवभक्त हरिद्वार से मां गंगा का जल लेने पहुंचते हैं, जो अमरोहा जिले से होकर गुजरते हैं। जिले में कांवड़ यात्रा 2 फरवरी से शुरू हो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.