खगडि़या, फरवरी 13 -- परबत्ता । एक प्रतिनिधि नगर पंचायत परबत्ता में सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ और अत्याधुनिक बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। नगर क्षेत्र के विभिन्न प्रमुख चौक-चौराहों, बाजारों, शैक्षणिक संस्थानों, धार्मिक स्थलों तथा भीड़भाड़ वाले इलाकों में तक़रीबन 100 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। इसके साथ ही अब पूरे नगर पंचायत क्षेत्र की गतिविधियों पर 24 घंटे तीसरी आँखों से निगरानी रखी जा सकेगी। इन कैमरों को अत्याधुनिक तकनीक से जोड़ा गया है। जिससे रियल टाइम मॉनिटरिंग की व्यवस्था की गई है। सभी कैमरों को एक केंद्रीकृत कंट्रोल रूम से जोड़ा गया है। जहां से लगातार निगरानी की जाएगी। इस पहल का मुख्य उद्देश्य अपराध पर नियंत्रण, असामाजिक तत्वों पर नजर, यातायात व्यवस्था में सुधार तथा आमनागरिकों को सुरक्षित वातावरण प्रदान करना है। नगर पंचा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.