संतकबीरनगर, फरवरी 12 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले के तामेश्वरनाथ मंदिर पर महाशिवरात्रि पर आयोजित होने वाले मेले में सुरक्षा व्यवस्था काफी सख्त रहेगी। पूरा मेला परिसर सीसीटीवी कैमरे से लैस रहेगा। अराजक तत्वों पर निगाह रहेगी। मेले में भारी संख्या में फोर्स तैनात होगी। डीएम आलोक कुमार और एसपी संदीप कुमार मीना ने आगामी महाशिवरात्रि पर्व की तैयारियों के मद्देनजर तामेश्वरनाथ शिव मंदिर में सुविधाओं और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। मेला आयोजक कमेटी से जानकारी हासिल की। तामेश्वरनाथ शिवमंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था व भीड़ प्रबंधन के लिए संबंधित को दिशा निर्देश दिया। जलाभिषेक के लिए लगने वाली लाइन की बैरिकेटिंग व रूट डायवर्जन के बारे में जानकारी ली गई। मेला स्थल के आसपास सीसीटीवी लगवाने, अग्निशमन दल व वालंटियर्स क...