सीसीटीवी कैमरे से जेवर चोरी का पता चला, महिला को खदेड़कर पकड़ा
बिहारशरीफ, जून 21 -- सीसीटीवी कैमरे से जेवर चोरी का पता चला, महिला को खदेड़कर पकड़ा गोल्डेन चौक के पास जेवरात दुकान से महिला ने चुराई थी सोने की कर्णबाली शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। शहर के गोल्डेन चौक पर एक जेवर दुकान से महिला ने सोने की कर्णबाली चुराकर चली गई। हालांकि, दुकानदार की नजर जब सीसीटीवी पर पड़ी, तो चोरी का पता चला। बाद में दुकेदार ने महिला को खदेड़कर आरडी कॉलेज मोड़ के पास पकड़ लिया। महिला से सोने की कर्णबाली भी बरामद की गयी।
पकड़ी गई महिला की जानकारीस्वर्ण आभूषण की यह दुकान बजरंग दल के जिला समन्वयक मनोहर सोनी की है। उन्होंने बताया कि पकड़ी गई महिला बता रही है कि वह पिंडशरीफ मोहल्ले में अपनी फुआ के घर में रहती है। हालांकि, महिला के माफी मांगे जाने और गिड़गिड़ाने पर पुलिस को नहीं सौंपा गया और न ही किसी तरह का केस-मुकदमा किया गया।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.