सीसीटीवी कैमरे लगाने के लिए पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान
कौशाम्बी, मई 17 -- पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण प्रजापत के निर्देश पर अपराध नियंत्रण और अपराधियों की पहचान सुनिश्चित करने के लिए कड़ा धाम थाना पुलिस द्वारा विशेष जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना अध्यक्ष विनीत सिंह ने रविवार को बीट सिपाहियों, सब इंस्पेक्टरों एवं चौकी प्रभारियों को थाना क्षेत्र के बाजारों और प्रमुख मार्गों पर लोगों से सुरक्षा की दृष्टिगत अपने घरों प्रतिष्ठानों के बाहर सीसीटीवी कैमरे लगाने को लेकर संवाद करने के निर्देश दिए। अभियान के दौरान व्यापारियों और आमजन को अपने प्रतिष्ठानों तथा घरों के बाहर हाई क्वालिटी सीसीटीवी कैमरे लगाने के लिए प्रेरित किया गया। थाना अध्यक्ष ने कहा कि सीसीटीवी कैमरे अपराध रोकने में बेहद कारगर साबित होते हैं। कैमरों के कारण अपराधियों में भय बना रहता है और किसी घटना या दुर्घटना की स्थिति...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.