संभल, अप्रैल 2 -- कुढ़फतेहगढ़ थाना क्षेत्र के गांव रीठ में मंगलवार की रात जंगली जानवर ने बाड़े में घुसकर बंधीं छह बकरियों पर हमला कर मार डाला तथा एक बकरी को निवाला बना लिया। सुबह होने पर जानकारी मिली तो ग्रामीणों की भीड़ लग गई और तरह तरह की चर्चाएं होने लगीं। गांव में जाने वाले मुख्य मार्ग पर कल्लू दिवाकर के मकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में मंगलवार की रात तेंदुआ के शावक जैसी आकृति का एक जानवर गांव में जाते दिख रहा है जिसे ग्रामीण तेंदुआ का शावक मान रहे हैं। इसको लेकर गांव में दहशत का माहौल है। सूचना मिलने पर वन रेंजर प्रभात कुमार, वन दरोगा विकास नेगी, विशाल श्रीवास्तव तथा दाताराम ने गांव पहुंचकर किसान नेमपाल से जानकारी ली और निगरानी के लिए विद्युत पोल पर एक कैमरा भी लगाया। टीम ने ग्रामीणों से सावधानी बरतने की अपील की है।
हिंदी हिन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.