एटा, मार्च 31 -- सीसीटीवी कैमरे में टप्पेबाज कैद हो गए। चेहरा साफ नहीं आने के कारण पहचान करने में मुश्किल हो रही है। घटना के तीन दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस आरोपियों को नहीं पकड़ पाई है। बताया जा रहा है कि दूसरी तरफ कोतवाली नगर पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज तक नहीं की है। कोतवाली नगर के मोहल्ला श्यामबिहार कालोनी निवासी रनश्री पत्नी अमर सिंह ने रविवार को गमी में शामिल होने के बाद ऑटो में बैठकर घर लौट रही थी। बताया कि ऑटो में पहले से युवक बैठे हुए थे जो पहले आपस में बात कर रहे थे और फिर बाद में पीड़िता से बात करने लगे। पीड़िता को ऑटो में बैठाकर घुमाते रहे और बातों में उलझाकर कान के कुंडल पार कर दिए। कचहरी रोड पर छोड़कर चले गए। हालांकि सीसीटीवी कैमरे में महिला खुद ही टप्पेबाजों के पीछे जाती दिख रही है। टप्पेबाजों ने महिला के हाथ में कुछ द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.