सीसीटीवी कैमरे निष्क्रिय कर सूने मकान से लाखों की चोरी
कन्नौज, जून 18 -- छिबरामऊ, संवाददाता। थाना सौरिख क्षेत्र में चोरों ने पुलिस को खुली चुनौती देते हुए एक सूने मकान में लाखों रुपये की चोरी की वारदात को अंजाम दिया। शातिर चोर पहले मकान में लगे सीसीटीवी कैमरों को निष्क्रिय करने में सफल रहे, इसके बाद आराम से घर में घुसकर कीमती सामान समेट ले गए। बताया जा रहा है कि चोर करीब दो लाख का माल ले गए हैं। घटना से क्षेत्र के लोगों में दहशत और आक्रोश व्याप्त है। कस्बे के ज्ञानोदय नगर निवासी मुकेशानंद शास्त्री उर्फ मुकेश चंद्र दुबे का सकरावा रोड स्थित मकान बंद पड़ा था। गुरुवार को जब वह मकान पहुंचे तो मुख्य द्वार का ताला टूटा मिला। अंदर जाने पर कमरों का सामान बिखरा पड़ा था और घर से कई कीमती वस्तुएं गायब थीं। पीड़ित के अनुसार चोर पूरी तैयारी के साथ आए थे। उन्होंने सबसे पहले सीसीटीवी कैमरों के सामने प्लास्टि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.