सीसीटीवी कैमरे को लेकर दो पक्षों में संघर्ष, आठ घायल
रामपुर, जून 1 -- स्वार,मसवासी। क्षेत्र के गांव खोदकला में घर की ममटी पर लगे सीसीटीवी कैमरों को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि मारपीट और पथराव के बाद धारदार हथियार चलने का आरोप लगा। घटना में दोनों पक्षों की और से महिलाओं समेत आठ लोग घायल हो गए। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पहले पक्ष के अनुसार, मोहम्मद अनस पुत्र मोहम्मद सईद निवासी खोदकला ने आरोप लगाया कि पड़ोसी ने अपने घर के बाहर और मकान की ममटी पर ऐसे कैमरे लगा रखे थे, जिनसे उनके परिवार की महिलाओं की बेपर्दगी हो रही थी। इस संबंध में कई बार आरोपी व अन्य परिजनों से कैमरे हटाने को कहा गया, लेकिन कोई नहीं हटाए गए। इसके बाद अनस ने यूपी-112 पर सूचना दी, अनस का कहना है कि पुलिस ने कैमरे हटवा दिए।
घटनाक्रम आरोप है कि पुलिस के लौटने के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.