जौनपुर, अप्रैल 7 -- सिंगरामऊ। अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम तथा निगरानी के दृष्टि से सीसीटीवी कैमरों की सघन जांच सोमवार को सिंगरामऊ पुलिस की ओर से की गई। थाना प्रभारी सैयद हुसैन मुन्तजर ने बताया कि थाना क्षेत्र के सिंगरामऊ कस्बा, लालगंज, रतासी, बहरीपुर, जमउपट्टी, कुशहा बाजार लगभग सभी छोटे बड़े चट्टी चौराहों पर पूर्व में लगे कैमरों की क्रियाशीलता की जांच टेक्नीशियन द्वारा कराई गई। जिसमें सभी कैमरे सही ढंग से काम करते पाए गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...