बिजनौर, मार्च 9 -- बिजनौर। जिले में उपनिरीक्षक व समकक्ष पदों के लिए होने वाली लिखित परीक्षा को लेकर पुलिस व जिला प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली है। परीक्षा दो-दो पालियों में 14 और 15 मार्च को होगी। परीक्षा को शांतिपूर्ण कराने के लिए पांच जोन, 13 सेक्टर व 13 स्टेटिक सेक्टर में बांटा गया है। नकलविहीन कराने के लिए सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में परीक्षा आयोजित कराई जाएगी। जिले में परीक्षा कराने के लिए जिले में 13 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों पर 10 हजार 80 अभ्यर्थी परीक्षा देने पहुंचेंगे। परीक्षा केंद्रों पर व्यवस्थाओं को सुचारु रखने के लिए केंद्र व्यवस्थापक, सहायक केंद्र व्यवस्थापक, परीक्षा सहायक, कक्ष निरीक्षक और सहयोगी कक्ष निरीक्षक की तैनाती की गई है। प्रत्येक परीक्षा कक्ष में दो-दो निरीक्षक तैनात रहेंगे, ताकि परीक्षा के दौरान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.