सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में सात केंद्रों पर होगी प्रवक्ता की परीक्षा
भदोही, जून 14 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग प्रयागराज (प्रवक्ता) की परीक्षा 14 जून रविवार को सात केंद्रों पर कड़ाई से होगी। परीक्षा को कड़ाई से कराने के लिए सात सेक्टर और सात स्टैटिक मजिस्ट्रेटों की तैनाती रहेगी। परीक्षा में कुल 2973 अभ्यर्थी शामिल होंगे। गेट पर सघन चेकिंग के बाद ही अभ्यर्थियों को अंदर प्रवेश करने की अनुमति मिलेगी। परीक्षा में शामिल हर केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे की नजर बनी रहेगी। जिला विद्यालय निरीक्षक अंशुमान ने बताया कि प्रवक्ता की परीक्षा 14 जून को कुल सात केंद्रों पर होगी। सात परीक्षा केंद्रों पर सात सेक्टर, सात स्टैटिक एवं सात केंद्र व्यवस्थापकों की तैनाती रहेगी। गुलाबधर मिश्र इंटर कालेज गोपीगंज, काशी नरेश विश्वविद्यालय में दो ब्लॉक, वीएनजीआईसी, एमए समद इंटर कालेज भदोही व नेशनल इंटरमीडिएट का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.