सीसीटीवी कैमरे अपराधियों की पहचान में मददगार होते हैं: एएसपी
उरई, अप्रैल 30 -- कोंच। संवाददाता अपर पुलिस अधीक्षक ईशान सोनी ने कोंच कोतवाली का औचक निरीक्षण किया। उनके अचानक पहुँचने से पुलिस महकमे में हलचल मच गई। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कोतवाली के विभिन्न पटलों का बारीकी से जायजा लिया और अभिलेखों, लंबित मामलों तथा कार्यालय व्यवस्था की समीक्षा की।निरीक्षण के बाद अपर पुलिस अधीक्षक ने अपराध समीक्षा बैठक आयोजित की, जिसमें क्षेत्र में कानून व्यवस्था, लंबित विवेचनाओं, अपराध नियंत्रण तथा गश्त व्यवस्था को लेकर अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनता की शिकायतों का त्वरित निस्तारण किया जाए और अपराधियों पर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। इसके साथ ही उन्होंने कोतवाली परिसर में चल रहे निर्माण कार्यों का भी निरीक्षण किया। निर्माण कार्यों की गुणवत्ता, प्रगति और समयबद्ध पूर्णता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.