कौशाम्बी, अप्रैल 25 -- कोखराज थाना क्षेत्र के मोहनपुर गांव की गिरजा देवी पत्नी दुर्गा प्रसाद ने बताया कि पड़ोसी अशोक कुमार उसके परिवार से रंजिश रखता है। पीड़िता के मुताबिक 18 अप्रैल को वह मायके चली गई थी। मकान में ताला बंद था। इस दौरान 21 अप्रैल को आरोपी ने मकान के बाहर लगा सीसीटीवी कैमरा तोड़ दिया। 23 अप्रैल को इसका उलाहना देने पर उसने गाली-गलौज करते हुए जानलेवा धमकी दी। मामले की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...