सीसीटीवी कैमरा चोरी करने के आरोप में युवक पर केस
प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 31 -- बाबागंज। गाजीपुर के बरेसर थाना क्षेत्र के जमीरा गांव निवासी सत्येन्द्र शर्मा महेशगंज थाना क्षेत्र के रायअसकरपुर इलाके के गंगा एक्सप्रेस-वे सड़क परियोजना के कैंप कार्यालय का सुरक्षा गार्ड है। सत्येन्द्र शर्मा ने महेशगंज पुलिस को तहरीर दी। 30 मार्च की सुबह करीब छह बजे गंगा एक्सप्रेस-वे का कार्य चल रहा था। तभी कार्य स्थल पर लगे स्ट्रीट लाइट, कैमरा, लाइटिंग, अरेस्टर सायरन, इन्कोलजर जिसका बाजार मूल्य करीब ढाई लाख रुपये है वह चोरी हो गया। आसपास के लोगों से जानकारी करने पर पता चला की इलाके का दिलीप विश्वकर्मा नामक युवक उस समय मौके पर देखा गया। पुलिस ने पीड़ित सत्येन्द्र शर्मा की तहरीर पर दिलीप विश्वकर्मा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.