सीसीटीवी कैमरा इंस्टालेशन और सिक्योरिटी अलार्म की ट्रेनिंग को आवेदन करें
पीलीभीत, जून 9 -- पीलीभीत। बड़ौदा स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान में चौदह दिन का फ्री सीसीटीवी कैमरा इंस्टालेशन और सिक्योरिटी अलार्म की ट्रेनिंग दी जाएगी। इसके लिए प्रशिक्षणार्थियों को दसवीं उत्तीर्ण होना चाहिए। सीनियर फैकल्टी अभिनव सहगल ने बताया कि प्रशिक्षण लेने के लिए ग्रामीण और शहरी बेरोजगार एसएचजी मेंबर्स, बीपीएल राशन कार्ड धारक को प्राथमिकता दी जाएगी। ट्रेनिंग के बाद सीएम युवा स्वरोजगार योजना से लिंक कराया जाएगा, जिससे खुद ही दुकान खोली जा सकेगी। उन्होंने बताया कि दस जून को विकास भवन बड़ौदा आरसेटी में इंटरव्यू लिया जाएगा। इस बारे में आरसेटी से जानकारी की जा सकती है। यह भी पढ़ें- आईटीआई पाठ्यक्रमों में नामांकन के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.