सिद्धार्थ, जनवरी 3 -- सिद्धार्थनगर, हिटी। सिद्धार्थनगर थाना पुलिस गायब एक 12 वर्षीय बालक को सीसीटीवी कैमरा की मदद से बरामद कर लिया। उसे उसके परिजनों को बुलाकर सुपुर्दगी में दे दिया गया है। थानाध्यक्ष दुर्गा प्रसाद ने बताया कि शुक्रवार को दिन में 11 बजे शहर के भीमापार निवासी धर्मेंद्र कुमार ने सूचना दी कि उनकी पुत्र अनुष द्विवेदी उर्फ हेमन्त द्विवेदी जिसकी उम्र लगभग 12 वर्ष है गायब हो गया है। सूचना थाना पर मिलते ही पुलिस सक्रिय हो गई। उसकी तलाश शुरू की गई। सीसीटीवी कैमरे व स्थानीय लोगों की मदद से बरामद कर लिया गया। बरामदगी के बाद परिजनों को सूचना देकर बुलाया गया और उनकी सुपुर्दगी में दे दिया गया। किशोर की बरामदगी करने पर परिजनों ने पुलिस की सराहना की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...