गाज़ियाबाद, मई 4 -- गाजियाबाद, गुलशन भारती। जिले में सोमवार से उत्तर प्राविधिक शिक्षा परिषद के अधीन पॉलिटेक्निक की सम सेमेस्टर परीक्षाएं शुरु हो गईं। पहले दिन दूसरी पाली में फार्मेसी पाठ्यक्रमों की परीक्षाएं आयोजित की गईं। परीक्षा से पहले सभी केंद्रों पर छात्रों की सख्त चेकिंग की गई। चार मई से शुरू हुई परीक्षाएं अगले माह जून तक चलेंगी। परीक्षाएं दो पालियों में आयोजित होंगी। पहली पाली की परीक्षा सुबह नौ बजे से लेकर अपराह्न 12 बजे तक होगी। दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर दो बजे से लेकर शाम को पांच बजे तक होगी। सोमवार को परीक्षा के पहले दिन 20 केंद्रों पर परीक्षा कराई गई। यह भी पढ़ें- गेट पर हुई सख्त तलाशी, उड़नदस्ते ने भी मारा छापा सुबह में कोई परीक्षा नहीं हुई। केवल दोपहर की पाली में फार्मेसी विषयों की परीक्षाएं आयोजित की गई। शास्त्री नगर स्थि...