कानपुर, अगस्त 12 -- कानपुर देहात, संवाददाता। मेडिकल कालेज अकबरपुर के पूर्व प्राचार्य व एक डॉक्टर की नोटो की गड्डियों सहित फोटो वायरल होने के मामले में सीसीटीवी के डीबीआर की जांच में घटना के दिन के फुटेज गायब मिले। इससे पूरे मामले में सुनियोजित साजिश के संकेत मिले हैं। महानिदेशक चिकित्सा शिक्षा ने प्रकरण को गंभीरता से लेकर मौजूदा प्राचार्य से प्रकरण की विस्तृत रिपोर्ट तलब की है। इससे अफरा तफरी की स्थिति बनी है।

जांच समिति की रिपोर्ट स्वशाषी मेडिकल कालेज अकबरपुर के पूर्व प्राचार्य डॉ. हरप्रीत व डॉ. विमल की नोटों की गड्डियों के साथ फोटो वायरल होने व अनियमितता के मामलो में ट्रेजरी अफसर व दो डॉक्टरों सहित तीन सदस्यीय समिति को जांच सौंपी गई थी। मामले में पूर्व प्राचार्य को शासन से निलंबित किए जाने के बाद भी हाथ में नोटो की गड्डी पकड़े डॉ. विमल ...