मुजफ्फरपुर, मई 15 -- मीनापुर, हिन्दुस्तान संवाददाता। रामपुरहरि थाने के मकसूदपुर में लापता दो चचेरी बहन मौसमी कुमारी (12) व रुचि कुमारी (7) के शव मिलने के मामले में नया मोड़ आया है। घटनास्थल के पास एक प्लांट में लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस और परिजन इसे गड्ढे के पानी में डूबने से मौत होना मान रही है। एसडीपीओ पूर्वी अलय वत्स ने बताया कि बच्चियों की मौत के पीछे हत्या के कोई साक्ष्य अब तक सामने नहीं आए हैं। सीसीटीवी देखने के बाद परिजन भी डूबने से बच्चियों की मौत होने की बात मान रहे हैं। बच्चियों की शरीर पर आए जख्म की स्थिति पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट होगी। यह भी आशंका है कि कुत्ते या अन्य जानवरों के शवों को नोचने से शरीर पर जख्म आए होंगे।

सीसीटीवी फुटेज की जानकारी इधर, थानेदार शिवेंद्र नारायण सिंह ने बताया कि फुटेज में दिख रहा है क...