धनबाद, फरवरी 28 -- सीसीटीवी की मदद से आरपीएफ ने धनबाद स्टेशन पर बिहार के दो शराब तस्करों को पकड़ा। उनके पास से 38 बोतल शराब जब्त की गई। दोनों शराब लेकर बिहार के लखीसराय जाने की फिराक में थे। सीसीटीवी फुटेज से मिली जानकारी के आधार पर आरपीएफ ने बिहार लखीसराय हलसी सलौनजा के गोपाल यादव और प्रकाश यादव को पकड़ा। उनके पास से शराब भरी बैग भी मिली। प्लेटफॉर्म नंबर छह पर 18105 राउरकेला-जयनगर एक्सप्रेस के सामान्य कोच की घेराबंदी कर आरक्षी प्रियम कुमारी ने दोनों की पहचान की। इसके बाद दोनों को पकड़ा गया। दोनों ने बताया कि वे लोग 18620 गोड्डा-रांची एक्सप्रेस से किऊल स्टेशन से धनबाद आए थे। उन्हें जयनगर एक्सप्रेस से शराब लेकर लखीसराय लौटना था। पूछने पर दोनों ने बताया कि होली में बिहार में ऊंचे दाम पर शराब बेचने के लिए ले जा रहे थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की ...