औरैया, मार्च 10 -- औरैया, संवाददाता। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षाएं मंगलवार को जिले के विभिन्न केंद्रों पर कड़ी निगरानी के बीच संपन्न हुईं। परीक्षा केंद्रों पर सुबह से ही परीक्षार्थियों की चहल-पहल रही। परीक्षाएं सीसीटीवी कैमरों और सचल दल की निगरानी में कराई गईं। जिले में कहीं से भी नकल की कोई सूचना नहीं मिली। प्रथम पाली में हाईस्कूल चित्रकला और इंटरमीडिएट के तीन व्यवसायिक विषयों की परीक्षा आयोजित हुई। हाईस्कूल चित्रकला विषय में कुल 19,192 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 17,721 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 1,471 अनुपस्थित रहे। वहीं इंटरमीडिएट के तीन व्यवसायिक विषयों में कुल 342 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 334 ने परीक्षा दी और 8 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली में इंटरमीडिएट गृ...