भदोही, मई 21 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। जिले में सात केंद्रों पर लेखपाल भर्ती परीक्षा 21 मई गुरुवार को कड़ाई के साथ कराई जाएगी। सभी केंद्रों पर शाम तक डेस्क-स्लिप लगाने का कार्य चलता रहा। परीक्षा के दौरान हर अभ्यर्थी पर सीसीटीवी कैमरे से निगरानी रखी जाएगी। सातों केंद्रों पर होने वाली परीक्षा में कुल 3120 अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा को संपन्न कराने के लिए प्रत्येक केंद्र पर एक सेक्टर मजिस्ट्रेट और एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। यह भी पढ़ें- आज होगी लेखपाल भर्ती परीक्षापरीक्षा का समय जिला विद्यालय निरीक्षक अंशुमान ने बताया कि लेखपाल भर्ती की लिखित मुख्य परीक्षा 21 मई को सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक एक पाली में आयोजित की जाएगी। परीक्षा की तिथि आयोग की वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है। यह भी पढ़ें- डीएम और एसपी ने परीक्षा केंद्रों का ...