बलिया, अप्रैल 21 -- बलिया। उत्तर प्रदेश होमगार्ड भर्ती परीक्षा को लेकर प्रशासन ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। मंगलवार को विकास भवन सभागार में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह और पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह की अध्यक्षता में सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टेटिक मजिस्ट्रेट एवं परीक्षा केंद्र व्यवस्थापकों की बैठक हुई। इस दौरान डीएम ने बताया कि जिले में कुल 15 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां लगभग 38 हजार अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा दो पालियों में होगी, पहली पाली सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर तीन बजे से शाम पांच बजे तक होगी। परीक्षा व्यवस्था को सुचारु रूप से संचालित करने के लिए 260 शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है। यह भी पढ़ें- होमगार्ड भर्ती परीक्षा के बाबत तैयारी की हुई समीक्षा उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि बिना आईडी कार्ड क...