संभल, मार्च 17 -- जनपद में आज से यूपी बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का कार्य कड़ी निगरानी के बीच शुरू हो गया है। इस बार पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए पांच मूल्यांकन केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था की गई है, जिससे हर गतिविधि पर नजर रखी जा सके। मूल्यांकन केंद्रों पर सुबह से ही शिक्षकों की उपस्थिति देखी गई। विभाग द्वारा पहले ही शिक्षकों की ड्यूटी निर्धारित कर दी गई थी, और सभी को समय से पहुंचकर अपनी जिम्मेदारी निभाने के निर्देश दिए गए हैं।अधिकारियों के अनुसार, इस बार मूल्यांकन प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी और त्रुटिरहित बनाने का प्रयास किया जा रहा है। सीसीटीवी निगरानी के अलावा केंद्रों पर सख्त दिशा-निर्देश भी लागू किए गए हैं, ताकि किसी भी प्रकार की लापरवाही या गड़बड़ी की संभावना न रहे। शिक्षकों का कहना है कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.