हमीरपुर, मार्च 18 -- हमीरपुर, संवाददाता। बोर्ड उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य आज से जिला मुख्यालय के राजकीय इंटर कालेज व श्री विद्या मंदिर इंटर कालेज में सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में शुरू कराया गया। मूल्यांकन कार्य के पहले दिन प्रधान परीक्षकों व परीक्षकों को मूल्यांकन कार्य से जुड़े बोर्ड के दिशा-निर्देशों से अवगत कराया गया। इसके साथ मूल्यांकन कार्य का शुभारंभ भी हो गया। श्री विद्या मंदिर इंटर कालेज को हाईस्कूल उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन केंद्र बनाया गया है। मूल्यांकन केंद्र प्रभारी महेंद्र सिंह यादव ने बताया कि लगभग 70 हजार उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन होना है। जिसमें 11 हजार उत्तर पुस्तिकाओं की पहली खेप आ चुकी है। जिसमें हिन्दी, संगीत, कम्प्यूटर आदि विषयों की उत्तर पुस्तिकाएं शामिल है। मूल्यांकन कार्य के लिए 46 प्रधान परीक्षक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.