उरई, मार्च 8 -- उरई। अटल आवासीय विद्यालय प्रवेश परीक्षा राजकीय इंटर कॉलेज उरई के परीक्षा केंद्र में सीसीटीवी की कड़ी निगरानी में हुई। कक्षा 6 कक्षा 9 में प्रवेश के लिए परीक्षा में 76 परीक्षार्थी सम्मिलित हुए, जबकि 06 छात्र अनुपस्थित रहे। परीक्षा ड्यूटी में लगे अधिकारियों ने नकल विहीन परीक्षा कराई। अटल आवासीय विद्यालय ललितपुर में हर साल बच्चों के मुफ्त प्रवेश को जिले में प्रवेश परीक्षा संपन्न कराई जाती है। इस साल भी अटल आवासीय विद्यालय प्रवेश परीक्षा में जिले के 72 छात्र छात्राओं ने कक्षा 6 और कक्षा 9 के लिए आवेदन किया था। रविवार को अटल आवासीय विद्यालय प्रवेश परीक्षा जिले के एकमात्र परीक्षा केंद्र राजकीय इंटर कॉलेज उरई में सुबह निर्धारित समय पर शुरू हुई। परीक्षा केंद्र के प्रवेश द्वार पर परीक्षार्थियों की तलाशी के बाद ही उन्हें परीक्षा कक्...