सीसीटीवी और तार काटने के आरोप में सात पर मुकदमा
जौनपुर, जून 27 -- खुटहन, हिन्दुस्तान संवाद। दरना जमोहरा गांव में पुरानी रंजिश को लेकर सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। गांव निवासी रामचेत यादव की तहरीर पर पुलिस ने राजेश यादव, प्रिंस यादव, रमेश यादव, रोहित, करतार यादव, छोटेलाल यादव और रामलमनि यादव के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है। आरोप है कि 24 जून की शाम आरोपियों ने उनके घर की बिजली लाइन और सीसीटीवी कैमरे का तार काट दिया। विरोध करने पर गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों व ईंट-पत्थरों से हमला किया। हमले में सीसीटीवी कैमरा और टीनशेड क्षतिग्रस्त हो गए। पीड़ित का आरोप है कि आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी। यह भी पढ़ें- कोर्ट के आदेश पर दंपति समेत 07 पर केस दर्ज पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.