संतकबीरनगर, मार्च 31 -- संतकबीरनगर, निज संवाददाता। सीसीटीएनएस रैंकिंग में फरवरी 2026 में संतकबीरनगर पुलिस को प्रदेश में पहला स्थान मिला है। एसपी संदीप कुमार मीना ने बताया कि एएसपी एवं सीसीटीएनएस के नोडल अधिकारी सुशील कुमार सिंह के कुशल पर्यवेक्षण में प्रभारी सीसीटीएनएस एसआई रजनीश राय एवं जनपद के सभी थानों के अथक प्रयास से सीसीटीएनएस योजना प्रगति डैशबोर्ड में तकनीकी सेवाएं मुख्यालय लखनऊ उत्तर प्रदेश द्वारा जारी सीसीटीएनएस पोर्टल के माह फरवरी 2026 की डाटा के अनुसार जनपदों की रैंकिंग में जनपद संतकबीरनगर पुलिस को प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है ।सीसीटीएनएस के परफॉर्मेंस के संबंध में डाटा प्रत्येक माह एनसीआरबी को प्रेषित की जाती है। जिसे प्रगति डैशबोर्ड के नाम से जाना जाता है। जिसकी मॉनीटरिंग केंद्रीय स्तर पर की जाती है। एसपी ने सीसीटीएन...