सीसीटीएनएस रेकिंग में बुलंदशहर पुलिस प्रदेश में अव्वल
बुलंदशहर, मार्च 31 -- डिजिटल डेटा प्रबंधन में जिला पुलिस ने प्रदेशभर में पहला स्थान हासिल किया है। पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी क्राइम एंड क्रिमिनल ट्रैकिंग नेटवर्क एंड सिस्टम्स(सीसीटीएनएस) की रैंकिंग में जिला पुलिस ने यह मुकाम हासिल किया है। प्रदेश में बुलंदशहर के साथ-साथ 15 अन्य जिलों ने भी शत-प्रतिशत अंक हासिल कर पहली रैकिंग हासिल की है। गौरतलब है कि सीसीटीएनएस एक अखिल भारतीय प्रणाली है जो थानों को आपस में जोड़ती है। इस पर डेटा की सटीक फीडिंग से अपराधियों को ट्रैक करना और अंतरराज्यीय जांच में मदद मिलती है। बेहतर रैंकिंग का सीधा मतलब है कि जिले के थानों में आने वाली शिकायतों और कानूनी कार्रवाई का रिकॉर्ड बेहद कम समय में और पूरी पारदर्शिता के साथ पोर्टल पर अपडेट किया जा रहा है। एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि जिला पुलिस द्वारा अपराध और...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.