रुद्रपुर, सितम्बर 23 -- पंतनगर, संवाददाता। हिंदुस्तान जिंक ने उदयपुर में आयोजित चैप्टर कन्वेंशन ऑन क्वालिटी कॉन्सेप्ट्स-2026 (सीसीक्यूसी) में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 50 स्वर्ण और नौ रजत पुरस्कार हासिल किए। कंपनी की विभिन्न माइंस और स्मेल्टर इकाइयों ने सम्मेलन में कुल 59 परियोजनाएं प्रस्तुत कीं। पंतनगर मेटल प्रोजेक्ट ने भी चार स्वर्ण और एक रजत पुरस्कार जीतकर बेहतर प्रदर्शन किया। वहीं राजपुरा दरीबा कॉम्प्लेक्स को 18 स्वर्ण व दो रजत और चंदेरिया लेड जिंक स्मेल्टर को 13 स्वर्ण व चार रजत पुरस्कार मिले। अन्य इकाइयों ने भी कई पुरस्कार अपने नाम किए। पुरस्कृत परियोजनाएं उत्पादकता, गुणवत्ता सुधार, लागत अनुकूलन, परिचालन उत्कृष्टता और स्थिरता पर केंद्रित रहीं। स्वर्ण पुरस्कार विजेता टीमें अब नेशनल कन्वेंशन ऑन क्वालिटी कॉन्सेप्ट्स-2026 में अपनी परिय...