पीलीभीत, फरवरी 14 -- पूरनपुर। चीनी मिल में किसानों के साथ अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाते हुए भाकियू कार्यकर्ताओं ने सीसीओ के खिलाफ प्रदर्शन किया। किसान के साथ मारपीट करने पर सीसीओ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की मांग की गई। तहसीलदार को ज्ञापन सौंपकर किसानों की समस्याओं के निराकरण कराने और सीसीओ को मिल से हटाने की मांग की गई। शुक्रवार को भाकियू अराजनैतिक के कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष मंजीत सिंह के नेतृत्व में मिल गेट के सामने नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। डीएम को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार आशीष कुमार गुप्ता को दिया गया। इसमें कहा कि सीसीओ आए दिन किसानों के साथ गलत व्यवहार करते हैं। वर्ष 2023 में तैनाती में भी सीसीओ विवाादित रहे थे। पूर्व में किसानों की शिकायत पर ही हटाए गए थे। अब फिर से उनकी तैनाती यहां करा दी गई है। गलत व्यवहार पर सीसीओ क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.