कन्नौज, मई 2 -- अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर सिटी चिल्ड्रेंस एकेडमी की खुबरियापुर शाखा में श्रम सम्मान दिवस बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय में कार्यरत बस चालक, कंडक्टर, सफाईकर्मी, आया, परिचारिकाओं सहित सभी सहयोगी कर्मचारियों को विशिष्ट अतिथि के रूप में मंच पर सम्मानित किया गया। विद्यालय प्रशासन ने दैनिक जीवन में मेहनत करने वाले चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को विशेष सम्मान देकर उनके महत्व को रेखांकित किया। प्रबंधक प्रदीप प्रधान ने कहा कि विद्यालय को बेहतर बनाने में श्रमिकों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है और उनकी ईमानदार मेहनत उन्हें सम्मान का अधिकारी बनाती है। प्रधानाचार्या नीरा प्रसाद ने श्रमिकों को समाज का अभिन्न अंग बताते हुए उनके योगदान को अनमोल बताया। यह भी पढ़ें- सेक्रेड हार्ट इंग्लिश स्कूल में विश्व श्रमिक द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.