कन्नौज, फरवरी 27 -- छिबरामऊ, संवाददाता। नगर के खुबरियापुर रोड स्थित सिटी चिल्ड्रेन्स एकेडमी (सीसीए) को अंतर्राष्ट्रीय मानकीकरण परीक्षा एसएटी (स्कूलास्टिक असेसमेंट टेस्ट) तथा पीएसएटी (प्रेलिमिनरी स्कूलास्टिक असेसमेंट टेस्ट) आयोजित करने के लिए कॉलेज बोर्ड से आधिकारिक स्कूल कोड प्राप्त हो गया है। यह उपलब्धि स्कूल के लिए एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित हुई है, जिससे अब छात्रों को इन परीक्षाओं के लिए बाहर जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। संस्था के सीईओ विश्वास प्रधान ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि एसएटी और पीएसएटी के स्कोर के आधार पर मेधावी छात्र नेशनल एवं इंटरनेशनल स्तर की स्कॉलरशिप प्राप्त कर सकते हैं। इन स्कोर से दुनिया के प्रतिष्ठित उच्च शिक्षा संस्थानों जैसे हार्वर्ड, स्टैनफोर्ड, कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय, टेक्सास विश्वविद्यालय आदि में ...