जमशेदपुर, अगस्त 7 -- जमशेदपुर की कुख्यात महिला अपराधी प्रिया सिंह उर्फ चटनी को बुधवार को क्राइम कंट्रोल एक्ट (सीसीए) के तहत रांची ले जाकर एडवाइजरी बोर्ड के समक्ष पेश किया गया। बोर्ड ने उसके विरुद्ध जिला प्रशासन द्वारा की गई सीसीए की कार्रवाई और उससे संबंधित अभिलेखों की समीक्षा की। बोर्ड की अनुशंसा के बाद आगे की कार्रवाई होगी। प्रिया सिंह उर्फ चटनी के खिलाफ जमशेदपुर के कई थानों में रंगदारी, मारपीट, छिनतई, आर्म्स एक्ट और अन्य आपराधिक मामलों समेत कई केस दर्ज हैं। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, उसपर सात से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं। लगातार आपराधिक गतिविधियों और कानून-व्यवस्था के लिए खतरा बनने के कारण जिला प्रशासन ने उसके खिलाफ सीसीए के तहत कार्रवाई की थी। इससे पहले भी प्रिया सिंह को जिला बदर (तड़ीपार) का आदेश दिया गया था। तड़ीपार आदेश का उल्लंघन ...