सीसीएस स्कूल में हुआ शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न
बागपत, मई 22 -- नगर के सीसीएस इंटर नेशनल स्कूल में क्लास मॉनिटर एवं सहायक क्लास मॉनिटर शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के विभिन्न वर्गों से चयनित छात्र-छात्राओं को मॉनिटर एवं सहायक मॉनिटर के रूप में जिम्मेदारियाँ सौंपी गईं। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के निदेशक डा. संजीव आर्य ने की। उन्होंने सभी चयनित मॉनिटर एवं सहायक मॉनिटरों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाते हुए ईमानदारी, अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा एवं नेतृत्व क्षमता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने का संदेश दिया। इस अवसर पर अंकित रूहेला, सुभाषवीर सिंह, राहुल सिंह, रेखा शर्मा, अंशु तोमर, मनोज जोशिया एवं मोनिका तोमर आदि उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- सेंट पॉल्स स्कूल में स्कूल कैबिनेट का गठन यह भी पढ़ें- नालंदा स्कूल में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को दिलाई शपथ
हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.