मेरठ, जुलाई 10 -- चौधरी चरण सिंह विवि कैंपस एवं संबद्ध कॉलेजों में स्नातक प्रथम वर्ष ट्रेडिशनल-प्रोफेशनल पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन पंजीकरण आज रात 12 बजे बंद हो जाएंगे। स्नातक पाठ्यक्रमों में डेढ़ लाख से अधिक सीटों पर प्रवेश के लिए विवि में एक लाख से अधिक पंजीकरण हो चुके हैं। इग्नू के यूजी-पीजी पाठ्यक्रमों में पंजीकरण की अंतिम तिथि भी 15 जुलाई है। ऐसे में सीसीएसयू में प्रवेश के इच्छुक छात्र आज एवं इग्नू के लिए 15 जुलाई तक हर हाल में पंजीकरण करा लें। हालांकि छात्रों ने सीसीएसयू में पंजीकरण तिथि फिर से बढ़ाने की मांग की है। कैंपस-कॉलेजों में एलएलएम, एमएड, एमपीएड और बीपीएड पाठ्यक्रमों में भी पंजीकरण आज रात तक होंगे। विवि कैंपस में हॉस्टल रजिस्ट्रेशन 12 जुलाई से

हॉस्टल पंजीकरण प्रक्रिया चौ.चरण सिंह विवि कैंपस में हॉस्टल के लिए पंजी...