सीसीएसयू में आज और कल एआई का पेपर
मेरठ, जुलाई 2 -- चौधरी चरण सिंह विवि कैंपस और संबद्ध कॉलेजों में बीए, बीकॉम एवं बीएससी में कौशल विकास पाठ्यक्रम में एआई चुनने वाले छात्रों की आज परीक्षा हेागी। 'एआई फॉर ऑल' के इस विषय की छात्र सुबह सात बजे से शाम सात बजे तक आंतरिक परीक्षा में शामिल हो सकते हैं। 45 मिनट का यह पेपर पूरी तरह ऑनलाइन होगा। छात्रों के पंजीकृत मोबाइल एवं ईमेल पर पासवर्ड भेजे जा चुके हैं। छात्र अपने एनरोलमेंट नंबर से लिंक पर जाते हुए लॉगइन करेंगे। जो छात्र आज किसी वजह से पेपर नहीं दे सकेंगे उन्हें कल यानी तीन जुलाई को पेपर में शामिल होने का एक मौका मिलेगा। इसके बाद छात्रों को पेपर देने का अवसर नहीं दिया जाएगा। उक्त परीक्षा में 60 हजार छात्रों को शामिल होना है। एमए राजनीति विज्ञान में कल का पेपर अब नौ को चौधरी चरण सिंह विवि कैंपस और संबद्ध कॉलेजों में कल यानी तीन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.