मेरठ, मार्च 12 -- देश के किसी भी हिस्से से चौ.चरण सिंह विवि में अब घर बैठे एवं नौकरी करते हुए पढ़ाई की जा सकेगी। विवि ने गुरुवार को ऑनलाइन मोड में भी डिग्री पाठ्यक्रमों की शुरुआत कर दी। विवि में अभी तक यूजी-पीजी रेगुलर-प्राइवेट मोड और दूरस्थ माध्यम में ही डिग्री हासिल करने का विकल्प था, लेकिन ऑनलाइन मोड में डिग्री पाठ्यक्रमों की शुरुआत के साथ ही सीसीएसयू में नया अध्याय जुड़ गया। यह पाठ्यक्रम उन छात्रों के लिए बड़ी राहत देंगे जो ग्रामीण क्षेत्रों में रहते हैं, नौकरी कर रहे हैं, नियमित कॉलेज जाने में असमर्थ हैं अथवा अपनी योग्यता बढ़ाना चाहते हैं। ये कोर्स अब ऑनलाइन मोड मेंविवि के अनुसार बीबीए, एमबीए, एमबीए-एचए, एमसीए और एमकॉम की पढ़ाई ऑनलाइन मोड में की जा सकेगी। यह डिग्री रेगुलर की तरह पूरी तरह से वैध होगी। विवि के इन पाठ्यक्रमों को यूजीसी ...