मेरठ, मार्च 12 -- चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में अनुसंधान, नवाचार, शिक्षा और प्रौद्योगिकी पर वैज्ञानिक सहयोग विषय पर आयोजित दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का गुरुवार को समापन हो गया। सम्मेलन में इस्माइल नेशनल महिला पीजी कॉलेज की उन्नत भारत अभियान की समन्वयक डॉ. ममता सिंह ने नॉलेज पार्टनर के रूप में सहभागिता की। सम्मेलन के दूसरे दिन के सत्र में देश के विभिन्न संस्थानों से आए विशेषज्ञों और शिक्षाविदों ने स्वास्थ्य, संचार, डेटा विज्ञान और सतत विकास जैसे विषयों पर अपने विचार रखे। सत्र की अध्यक्षता डॉ. एम.के. तिवारी और डॉ. स्वाति सिंह ने की। सुभारती मेडिकल कॉलेज की प्रोफेसर डॉ. छवि किरण गुप्ता ने डॉक्टरों, इंजीनियरों, फार्मासिस्टों और किसानों के बीच बेहतर समन्वय की आवश्यकता पर जोर देते हुए स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने की अपील की। पश्चिम ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.