मेरठ, मार्च 17 -- चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ के परीक्षा नियंत्रक ने मवाना के कृषक डिग्री कॉलेज के परीक्षा केन्द्र में बदलाव कर दिया है। 18 मार्च को संचालित होने वाली परीक्षा अब सुशील इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी में होगी। परीक्षा नियंत्रक ने जारी आदेश में कहा कि कृषक डिग्री कालेज मवाना के प्राचार्य विमलेश कुमार ने 17 मार्च को चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ के परीक्षा नियंत्रक को पत्र लिखा था, जिसमें प्राचार्य ने कहा कि उनके महाविद्यालय में एक साल से बिजली, पानी, शौचालय एवं सफज्ञई जैसी मूलभूत सुविधा उपलब्ध नहीं है। साथ ही उनके महाविद्यालय में तृतीय श्रेणी के कर्मचारी नहीं है। पुलिस ने एक कर्मचारी हरनंदन को गबन के आरोप में जेल भेज दिया गया है। इस कारण कालेज में परीक्षा कराया जाना असंभव है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.