मेरठ, जनवरी 26 -- चौ.चरण सिंह विवि ने कैंपस में वाहनों के लिए नई पार्किंग शुरू कर दी है। ऑडिटोरियम के पास और केपी हॉस्टल के ठीक पहले बनी यह पार्किंग कैंपस की पहली व्यवस्थित पार्किंग होगी। विवि के अनुसार इस पार्किंग में एक साथ 70 कार और 170 से अधिक दोपहिया वाहन खड़े किए जा सकेंगे। दोपहिया वाहनों के ऊपर शेड भी रहेगी। पार्किंग में चारों ओर पानी निकासी के लिए नाली, पार्किंग परिसर में टाइल्स और हाईमास्क लाइट की व्यवस्था भी की गई। पेड़-पौधों के लिए जगह छोड़ी गई है। विवि के अनुसार जल्द ही मंदिर परिसर में बनी पार्किंग को वहां से हटाकर नई पार्किंग में स्थानांतरित कर दिया जाएगा। कैंपस में वाहनों के प्रवेश को भी सीमित करने पर विचार चल रहा है। इसमे शिक्षकों को अपनी कार विभागों तक ले जाने की छूट होगी। छात्र केवल दोपहिया वाहन ही विभाग तक ले जा सकेंगे। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.