मेरठ, मई 12 -- मेरठ। सीसीएसयू के मातादीन वाल्मीकि तपोवन क्षेत्र में मंगलवार सुबह अजगर दिखाई देने से अफरातफरी मच गई। अजगर दिखने की सूचना मिलते ही मॉर्निंग वॉक पर आए लोगों और छात्रों में भय का माहौल बन गया। तपोवन क्षेत्र के पास छात्र हॉस्टल होने के कारण छात्र लगातार इस रास्ते से आवाजाही करते हैं। सूचना फैलते ही लोगों ने एक-दूसरे को सतर्क किया और क्षेत्र से दूर हट गए। छात्र नेता विनीत चपराना ने मामले की जानकारी वन विभाग और डीएफओ को देकर तत्काल रेस्क्यू टीम भेजने की मांग की है। उनका कहना है कि समय रहते अजगर को सुरक्षित नहीं पकड़ा गया तो कोई अप्रिय घटना हो सकती है। यह भी पढ़ें- सीसीएसयू के तपोवन में दिखा अजगर, छात्रों में दहशतसीसीएसयू के तपोवन में दिखा अजगर, छात्रों में दहशत विश्वविद्यालय प्रशासन और वन विभाग से जल्द कार्रवाई की मांग तेज हो गई ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.