हापुड़, मई 4 -- सीसीएसयू की प्रोफेशनल कोर्स की परीक्षाएं आज मंगलवार से शुरू होंगी। यहां हापुड़ के एसएसवी पीजी कॉलेज में विभिन्न कॉलेजों के 760 स्टूडेंट्स एग्जाम देंगे। परीक्षाएं सीसीटीवी कैमरे की जद में कराई जाएंगी। प्रत्येक पाली में चेकिंग के बाद अभ्यर्थियों को प्रवेश मिलेगा। सीसीएसयू मेरठ ने प्रोफेशनल कोर्स की परीक्षा के लिए एसएसवी पीजी कॉलेज हापुड़ को केंद्र बनाया है। इनमें आज मंगलवार से परीक्षाएं शुरू होंगी। बीबीए, बीसीए, बीएएलएलबी के स्टूडेंट्स एग्जाम देंगे। दो पालियों में सुबह 10 बजे से 1 बजे तक और दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक स्टूडेंट्स परीक्षा देंगे। प्रत्येक पाली में चेकिंग के बाद परीक्षार्थियों को परीक्षा कक्ष में भेजा जायेगा। परीक्षा को लेकर कॉलेज प्रशासन द्वारा पूरी तैयारी कर ली गई हैं। कॉलेज के प्राचार्य प्रो.नवीन चंद्र सिंह ने ...