मेरठ, मई 20 -- सीसीएसयू कैंपस में बुधवार को विभिन्न क्षेत्रों में तीन समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर हुए। एमओयू का उद्देश्य छात्रों को वैश्विक स्तर की तकनीकी और व्यावहारिक जानकारी देना है। एमओयू के तहत छात्र रिसर्च प्रोजेक्ट, इंडस्ट्री ट्रेनिंग, इंटर्नशिप, डिजिटल स्किल्स, कंटेंट डवलपमेंट और आधुनिक तकनीक से जुड़ सकेंगे। शिक्षा और उद्योग के बीच समन्वय से छात्रों को नवाचार में नई दिशा मिल सकेगी। जिस उद्योगों के साथ एमओयू साइन हुआ है उसमें सेंट्रल पल्प एंड पेपर रिसर्च इंस्टीट्यूट (सीपीपीआरआई), इंडियन एग्रो एंड रिसाइक्लिड पेपर मिल्स एसोसिएशन (आईएआरपीएमए) और एडजेक्टिव पीआर शामिल हैं। कुलपति प्रो.संगीता शुक्ला ने कहा कि नई शिक्षा व्यवस्था में विवि को मात्र पाठ्यक्रम आधारित शिक्षा तक सीमित नहीं रहना चाहिए बल्कि विद्यार्थियों को उद्योग, तकनीक ...