मेरठ, अगस्त 26 -- चौ.चरण सिंह विवि कैंपस एवं कॉलेजों में 39 विषयों में पीएचडी के लिए ऑनलाइन आवेदन कल से ccsudor.in पर शुरू हो जाएंगे। 1082 सीटों पर प्रवेश के लिए अभ्यर्थी 10 सितंबर तक आवेदन कर सकेंगे। सामान्य एवं ओबीसी वर्ग के छात्रों को 25 सौ रुपये जबकि एससी-एसटी छात्रों को 15 सौ रुपये फीस देनी होगी। उक्त प्रक्रिया में केवल मुक्त श्रेणी के अभ्यर्थी ही आवेदन कर सकेंगे। इसमें यूजीसी, सीएसआईआर, आईसीएआर, नेट, जेआरएफ, सीसीएसयू में प्रवेश परीक्षा से प्रवेशित एमफिल डिग्री धारक, गेट परीक्षा में 65 पर्सनटाइल पाने वाले और यूजीसी नेट में पीएचडी के लिए उत्तीर्ण छात्र शामिल हैं। ऐसे होगा चयनआवेदन के बाद अर्ह विद्यार्थियों को आरएसी के सामने इंटरव्यू देना होगा। यह भी पढ़ें- चौधरी चरण सिंह से पीएचडी में दाखिले के लिए आवेदन कल से ऑनलाइन यह 30 अंकों का हो...