मेरठ, मार्च 13 -- चौ.चरण सिंह विवि और स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को कैंपस स्थित स्वामी कल्याण देव चिकित्सालय में छात्राओं को सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए निशुल्क वैक्सीन लगाई गई। एसबीआई ने विवि को इस अभियान में दो सौ वैक्सीन डोज़ उपलब्ध कराई। इससे ही छात्राओं का टीकाकरण किया जा रहा है। कुलपति प्रो.संगीता शुक्ला ने कहा कि सर्वाइकल कैंसर महिलाओं में होने वाली गंभीर, लेकिन रोकी जा सकने वाली बीमारी है। जागरुकता की कमी, समय पर जांच एवं टीकाकरण न होने से कई बार यह बीमारी गंभीर रूप ले लेती है। यदि समय रहते इसका वैक्सीनेशन करा लिया जाए तो इस कैंसर से काफी हद तक बचाव संभव है। उन्होंने छात्रा और महिलाओं से स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने की अपील की। कुलपति ने कहा कि विवि प्रशासन का प्रयास है कि छात्राओं को बेहतर स्वास्थ्य ...